PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान, हर घर में जलेगा 'आशीर्वाद का दीप’
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की जानकारी देते विधायक | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान चलेगा. इसमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता जैसे 25 प्रमुख सेवा कार्य किए जाएंगे.
हजारीबाग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान को लेकर रविवार को कालीबाड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी.
‘उत्सव नहीं, जनसेवा को जनआंदोलन बनाना उद्देश्य’
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को 'विकसित भारत 2047' के सपने से जोड़ना है, ताकि जनसेवा एक जनआंदोलन बन सके, जिससे हमारा देश आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
17 सितंबर को हर बूथ और घर में जलेगा दीप
विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को शाम सात बजे हर बूथ, घर, दुकान और कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा. इसके साथ ही 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम होंगे.
ये भी पढ़ें: जनगणना में OBC का अलग कॉलम नहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
रक्तदान से पौधारोपण तक होंगे 25 सेवा कार्य
अभियान के तहत जिले में 25 प्रमुख सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, अंगदान संकल्प, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. इसके अलावा साइबर व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.
नशामुक्ति और दिव्यांग सहयोग पर भी जोर
भाजपा की ओर से नशामुक्ति अभियान, दिव्यांगों के सहयोग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. जनप्रतिनिधियों द्वारा पिछड़े गांवों को गोद लेकर वहां विकास कार्य कराने की भी योजना है.
17 अक्टूबर को होगा अभियान का समापन
एक महीने तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा. प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री जयनारायण कुशवाहा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: CCL हजारीबाग एरिया के जर्जर क्वार्टर होंगे ध्वस्त, शुरू हुआ सर्वे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए