जनगणना में OBC का अलग कॉलम नहीं, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम न होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. जानिए क्यों ओबीसी आबादी की गिनती जरूरी है और कांग्रेस की क्या मांग है.

विज्ञापन

हजारीबाग. जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम नहीं दिए जाने के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर कुशवाहा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक

कुशवाहा ने कहा कि देश में ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है. इसके बावजूद वर्तमान जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की व्यवस्था नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि इससे ओबीसी समाज में असंतोष है.

आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व की मांग

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जाति और वर्ग की संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व की पक्षधर रही है. केंद्र की मोदी सरकार देश की इतनी बड़ी आबादी की उपेक्षा कर रही है. ओबीसी की वास्तविक संख्या सामने आना जरूरी है, ताकि आबादी के अनुपात में उन्हें प्रतिनिधित्व और अधिकार मिल सके.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. प्रकाश, किसान मोर्चा के नेता दिगंबर, प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, अजय प्रजापति, बेबी देवी समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुरेश सोनी बने अध्यक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola