निशांत जायसवाल प्रदेश कांग्रेस OBC विभाग के बनें नए अध्यक्ष; हजारीबाग जिलाध्यक्ष ने जताई उम्मीदें

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस OBC विभाग का चेयरपर्सन निशांत जायसवाल को बनाए जाने पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. निशांत जायसवाल के झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी OBC विभाग का अध्यक्ष बनने पर हजारीबाग OBC जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति ने उन्हें हार्दिक बधाई दी. उन्होंने शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं.

विज्ञापन

OBC विभाग को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

अजय प्रजापति ने कहा कि निशांत जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश OBC विभाग को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. वे पिछड़े वर्ग की समस्याओं, अधिकार और सम्मान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने OBC समाज को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है.

उन्होंने निशांत जायसवाल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया.

ये भी पढ़ें: लातेहार में 5 महीने से बुजुर्गों की पेंशन बंद, बैंक और ब्लॉक के चक्कर काटने को मजबूर सैकड़ों वृद्ध

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola