पुलिस जवान लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने 51वीं बार किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड पुलिस के जवान लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने किडनी मरीज की जान बचाने के लिए 51वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

हजारीबाग: वर्दी की जिम्मेदारी के साथ मानवता की सेवा का जज्बा झारखंड पुलिस के जवान लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने पेश किया है. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने 51वीं बार रक्तदान किया. वह पिछले कई वर्षों से प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं.

विज्ञापन

देवघर श्रावणी मेला के दौरान उन्हें 35 दिनों तक त्रिकुट पहाड़ पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली थी. इसी दौरान रक्तदान का समय आने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने उनसे संपर्क किया. उन्होंने ड्यूटी से लौटने के बाद रक्तदान करने की बात कही थी.

11 सितंबर को किडनी रोग से पीड़ित एक मरीज का हिमोग्लोबिन काफी कम हो गया. उसे ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं था. सूचना मिलने पर लक्ष्मी नारायण प्रसाद हजारीबाग पहुंचे और रक्तदान किया. रक्तदान के बाद एसोसिएशन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. सदस्यों ने उन्हें 100वीं बार रक्तदान पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola