नमाज पढ़ने जा रहे युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत, हजारीबाग में आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे GT रोड जाम कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा किया गया सड़क जाम : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा में नमाज पढ़ने जा रहे युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे तक जीटी रोड को जाम रखा.

विज्ञापन

बरकट्ठा (हजारीबाग). प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहरा खुर्द में जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना शनिवार की सुबह 5.30 बजे के करीब सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रेलर गाड़ी के चपेट में लेने से हुई. हादसे में ग्राम कोनहराखुर्द निवासी शहंशाह खान 24 वर्ष, पिता मासूक खान की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

नमाज पढ़ने जा रहा था युवक

शहंशाह खान फजर की नमाज पढ़ने कोनहराखुर्द मस्जिद जा रहा था. इसी बीच बरही की ओर से तीव्र गति से आ रही ट्रेलर गाड़ी उसे चपेट में लेकर बगोदर की ओर फरार हो गया.

मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सुबह 6 बजे से जीटी रोड को जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी और थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत घटना स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर चार घंटे बाद 10 बजे सड़क जाम समाप्त करवाया.

ये भी पढ़ें: पूजा पंडालों में बिजली सुरक्षा के सख्त निर्देश, दो अर्थिंग अनिवार्य; ऊर्जा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

कंपनी ने 21 हजार रुपये देने का दिया आश्वासन

सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य करा रही राज केशरी कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनों को 21000 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया. साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाले पारिवारिक लाभ की राशि दिलाने की बात कही गई.

मौके पर पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि कलीम खान, मुखिया अब्बास अंसारी, प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साहीद शेख, मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र शर्मा, शेरु खान समेत अन्य लोग मौजूद थे.

पोस्टमार्टम के लिए बरही भेजा शव

पुलिस मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया है. जीटी रोड जाम के कारण सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम लग गई.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में SC/ST परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख से कम आय वाले होंगे पात्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola