बैंक कर्मियों की हड़ताल से बरकट्ठा में बैंकिंग कामकाज ठप,हड़ताल को लेकर बैंक ऑफ इंडिया में लटका ताला.

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर बैंक ऑफ इंडिया में लटका ताला. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल के कारण बरकट्ठा की सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक कर्मी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

बरकट्ठा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को बरकट्ठा की सभी बैंकों में ताला लटका रहा. जानकारी हो कि (यूएफबीयू) के आह्वान पर 11 सितंबर को बैंक कर्मी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी बैंक हड़ताल पर रहे. हड़ताल के दौरान बरकट्ठा प्रखंड के सभी बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा.

विज्ञापन

बैंक अधिकारी और कर्मचारी शाखाओं के बाहर हड़ताल पर बैठ कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे थे. बैंक कर्मियों का कहना था कि बैंकिंग क्षेत्र में भी रिजर्व बैंक और बीमा क्षेत्र की तरह पांच दिन कार्य और दो दिन साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था होनी चाहिए. वर्तमान में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है.

आज की हड़ताल के बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने की घोषणा की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola