छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू ने किया पुतला दहन
पुतलादहन कार्यक्रम में आजसू के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजसू छात्र संघ ने पुतला दहन किया और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हजारीबाग. जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में आजसू छात्र संघ ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट मोड़ में पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग की. आजसू नेताओं ने कहा कि छात्रों को अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने का संवैधानिक अधिकार है. इसके बावजूद आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. वक्ताओं ने परीक्षा में पेपर लीक रोकने, समय पर परीक्षा कैलेंडर जारी करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में झारखंड के छात्रों को पलायन करना पड़ रहा है. परीक्षा में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. आंदोलनकारियों ने मामले की सीबीआइ जांच और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, विजय वर्मा, सिद्धार्थ राय, छात्र संघ जिला संयोजक शुभम राणा, जिला अध्यक्ष सत्यम सिंह समेत प्रखंड व केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी और छात्र उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए