केरेडारी में मंदिर से तीन घंटे चोरी, ग्रामीणों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन

पचड़ा गांव की शंकेश्वरी मंदिर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरेडारी के पचड़ा गांव स्थित मां शांकेश्वरी मंदिर से अज्ञात चोरों ने तीन घंटे चोरी कर लिए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

केरेडारी. केरेडारी के पगार ओपी क्षेत्र के पचड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध मां शांकेश्वरी धाम मंदिर से अज्ञात चोरों ने तीन घंटे चोरी कर ली. सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को घंटों के गायब होने की जानकारी मिली. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.

विज्ञापन

पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना पगार ओपी पुलिस को दी गयी. धार्मिक स्थल से चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने, चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है. साथ ही चोरी गये घंटों को बरामद करने की भी मांग की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola