अन्नदा कॉलेज के तीन कर्मचारी निलंबित

Updated:
विज्ञापन
ओके...अन्नदा कॉलेज के तीन कर्मचारी निलंबित

हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति गठित होगी।

विज्ञापन

हजारीबाग. अन्नदा महाविद्यालय, हजारीबाग में वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद सचिव डॉ सजल मुखर्जी ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित कर्मचारियों में संजीव चटर्जी, आरको भट्टाचार्य और धर्मवीर कुमार शामिल हैं. प्राचार्य नीलमणि मुखर्जी ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की अंतरिम आंतरिक अंकेक्षण (इंटरनल ऑडिट) रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. संबंधित कर्मचारियों पर वित्तीय धोखाधड़ी एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिनकी निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच करायी जायेगी. आंतरिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले की विस्तृत जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जायेगा. जांच रिपोर्ट आने तक तीनों कर्मचारी निलंबित रहेंगे. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि निलंबन किसी कर्मचारी को दोषी ठहराने की कार्रवाई नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जायेगी. महाविद्यालय प्रशासन ने दोहराया कि संस्थान वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लिया जायेगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola