छबेलवा वन मेला के संस्थापक जीतेश्वर मेहता का निधन
चंडीगढ़ में चल रहा था इलाज
इचाक. तेतरिया स्कूल के संकुल साधनसेवी सह छबेलवा वन महोत्सव के सूत्रधार, एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक सह प्रख्यात शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद जीतेश्वर प्रसाद मेहता उर्फ बिरजू मेहता का बुधवार को इलाज के दौरान चंडीगढ़ में निधन हो गया. उनका अग्नि संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव करियातपुर के श्मशान घाट पर किया जायेगा. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. मांगुरा चौक पर शोकसभा कर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि जीतेश्वर प्रसाद मेहता का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. शोक व्यक्त करने वालों में बीइइओ राकेश कुमार, बीपीओ डॉ वंदना श्रीवास्तव, बीआरपी नरसिंह महतो, सीआरपी हृदयांशु कुमार, आरएस शर्मा, संतोष कुमार, ग्रामीण चिकित्सक प्रमोद, कौशल मेहता, बीरू मेहता, प्रमोद कसेरा, शिव कुमार मेहता, रामावतार स्वर्णकार, ललिता कुमारी समेत कई लोग शामिल थे.
हाइवा के धक्के से साइकिल सवार घायल
बरकट्ठा. सड़क दुर्घटना में ग्राम बंडासिंघा निवासी सरयू गोस्वामी (70 वर्ष) घायल हो गये. वह गुरुवार की दोपहर साइकिल से यजमान के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान गोरहर पुल के समीप हाइवा ने धक्का मार गिया. सूचना मिलते ही बेलकप्पी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा मौके पर. घायल को सीएचसी बरकट्ठा भेजवाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए