हजारीबाग में 80 स्थानों पर लगे थाना सीमांकन बोर्ड, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस सीमांकन पर लगा बोर्ड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए 80 जगहों पर थाना सीमांकन बोर्ड लगाए हैं. इन बोर्डों से किसी भी आपात स्थिति में सही थाना क्षेत्र की जानकारी तुरंत मिलेगी.

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजनों की सुविधा के लिए 80 स्थानों पर थाना सीमांकन बोर्ड लगाये गये हैं. इससे आम लोगों को किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए संबंधित थाना क्षेत्र की सीमा की जानकारी मिल सकेगी. सीमांकन बोर्ड पर थाना का नाम, सीमा प्रारंभ एवं सीमा अंत, थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर और डायल 112 पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर अंकित है.

विज्ञापन

एसपी ने किसी तरह की दुर्घटना, आपराधिक घटना, अप्रिय घटना, चोरी, छिनतई, सड़क लूट, डकैती समेत अन्य घटनाओं की सूचना पुलिस को देने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola