बरकट्ठा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के द्वारा पकड़ी गई बालू लदा ट्रैक्टर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा में पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया. इस अभियान में बरकट्ठा-बरकनगांगो मार्ग से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर पकड़ा. बालू लादकर जा रही गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया. पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर बरकट्ठा थाना ले आयी. मामले में अवैध खनन से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola