धूमधाम से हुई भगवान चत्रिगुप्त की पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 8:09 PM
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा 13कोडपी1भगवान चित्रगुप्त पूजा के दौरान लोग.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से हुई. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया़ शाम सात बजे आरती के बाद जागरण का आयोजन हुआ. शाम में शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक डाॅ नीरा […]
धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा 13कोडपी1भगवान चित्रगुप्त पूजा के दौरान लोग.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से हुई. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया़ शाम सात बजे आरती के बाद जागरण का आयोजन हुआ. शाम में शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक डाॅ नीरा यादव, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नगर पर्षद अध्यक्ष उमेश सिंह,उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित चित्रांश समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किये. पूजा पंडित रामलखन पांडेय ने करायी. पूजा को सफल बनाने में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय, पूर्व पार्षद मीता सिन्हा, सचिव शैलेश कुमार शोलू, उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा, भारत बक्शी, सह सचिव रवींद्र कुमार, कोषाध्यक्ष ओंकार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार बेलू, निरज कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, भीखारी प्रसाद सिन्हा, नवल किशोर प्रसाद आदि ने अहम भूमिका निभायी. 14 नवंबर को सह भोज का आयोजन दोपहर एक बजे किया गया है.इसके बाद शाम 4.30 बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा.कोडरमा बाजार. दुर्गा मंडप परिसर में शुक्रवार को सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने पूजा में शामिल होकर चित्रांशों को शुभकामनाएं दी. नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी व उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने भी भगवान चित्रगुप्त के दर्शन किये. पूजा आचार्य मुकेश पांडेय ने करायी़ यजमान के रूप मेें आशीष सिन्हा थे. पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र भूषण, आशुतोष सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, मनीष रंजन, सूरज सिन्हा, आशिष सिन्हा, विकास सिन्हा आदि लगे हैं. मौके पर अविनाश प्रसाद, गोपाल कुमार गुतुल, संजीव प्रधान, विनय कुमार सिन्हा, आनंद मोहन वर्मा, परेश सिन्हा, शाशिभूषण प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










