ePaper

कुआं में मिला शव, हत्या की आशंका

Updated at : 26 Oct 2019 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
कुआं में मिला शव, हत्या की आशंका

कटकमसांडी : हजारीबाग जिला अंतर्गत कटकमदाग थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में एक कुआं से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला. शव की शिनाख्त ढेंगुरा निरासी रूपेश भुइयां (30) पिता-प्रभु भुइयां के रूप में हुई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. बाद में परिजनों को सौंप दिया. मृतक की […]

विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिला अंतर्गत कटकमदाग थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में एक कुआं से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला. शव की शिनाख्त ढेंगुरा निरासी रूपेश भुइयां (30) पिता-प्रभु भुइयां के रूप में हुई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. बाद में परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी पिंकी देवी के अनुसार 22 अक्तूबर को रूपेश घर से 200 रुपया लेकर तास खेलने की बात कह घर से निकला था.

वह देर रात घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह गांव के कुएं में ग्रामीणों ने उसका शव देखा और जानकारी पुलिस को दी. पत्नी के अनुसार गांव के आसपास जुआ खेलने के दौरान उसके पति की हत्या कर कुआं में डाल दिया गया. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव की अंत्येष्टि श्मशान घाट पर की गयी. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है. पत्नी व बच्चों का रो रोकर हाल बुरा है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पत्नी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola