आइजीएम पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के लिए वरदान

Updated at : 30 Jul 2018 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
आइजीएम पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के लिए वरदान

हजारीबाग : आइजीएम पब्लिक स्कूल मंडईकला हजारीबाग की स्थापना 1991 एवं आइजीएम पब्लिक स्कूल इचाक की स्थापना 1996 में हुई. स्कूल में नर्सरी से 10वीं कक्षा तक सीबीएसइ पैटर्न पर शिक्षा दी जा रही है. प्राचार्य विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल मंजूलता प्रसाद ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित है. मंडईकला स्कूल आठ विद्यार्थियों से शुरू […]

विज्ञापन
हजारीबाग : आइजीएम पब्लिक स्कूल मंडईकला हजारीबाग की स्थापना 1991 एवं आइजीएम पब्लिक स्कूल इचाक की स्थापना 1996 में हुई. स्कूल में नर्सरी से 10वीं कक्षा तक सीबीएसइ पैटर्न पर शिक्षा दी जा रही है. प्राचार्य विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल मंजूलता प्रसाद ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित है. मंडईकला स्कूल आठ विद्यार्थियों से शुरू हुआ था. वर्तमान में स्कूल में 300 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. आइजीएम पब्लिक स्कूल इचाक पांच विद्यार्थियों से शुरू हुआ था. वर्तमान में स्कूल में 700 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.
काउंसिल फोर एलेमेंट्री एजुकेशनल, नयी दिल्ली से 2004 से मान्यता प्राप्त है. स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जा रही है. यहां सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों को न्यूनतम शुल्क पर बेहतर सुविधा दी जा रही है. स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में आधुनिक शिक्षा देना है. विद्यालय में कंप्यूटर एवं साइंस लैब की भी सुविधा है.
प्राचार्य विपिन कुमार ने बताया कि आइजीएम पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के लिए वरदान है. सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाह स्कूल की ओर से किया गया है. विद्यालय की विशेषता है कि बच्चों के नामांकन के साथ ही प्रबंधन सभी तरह की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से रखता है. विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए शिक्षक काफी मेहनत कर रहे हैं. विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है. स्कूल हजारीबाग में शिक्षा का अलख जगा रहा है. प्राचार्य विपिन कुमार ने बताया कि गरीब विद्यार्थयों को कम शुल्क में उच्च शिक्षा देना है. स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के नाम पर जाना जाता है. प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola