मुर्गी फार्म में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

200 लीटर तैयार शराब व 100 लीटर स्प्रीट समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के बरही पदमा ओपी क्षेत्र के दौरवा गांव में मुर्गी फार्म में संचालित अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री में बुधवार की सुबह आबकारी विभाग ने छापामारी की. इस दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब, स्प्रीट, बोतल, विभिन्न ब्रांड के रेपर, कॉर्क समेत अन्य सामग्री जब्त की गयी. आबकारी विभाग के एसआइ सुमितेश कुमार ने कहा कि सहायक आयुक्त सुनील चौधरी को मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गयी. सूचना मिली थी कि पदमा ओपी क्षेत्र के दौरवा गांव में एक मुर्गी फार्म में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित है. इसके आधार पर सहायक आयुक्त ने छापामारी दल का गठन किया. गठित टीम ने अहले सुबह मुर्गी फार्म में छापामारी की. इसमें आरएस, बी-7, आइकॉनिक, रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड के रेपर, बोतल के ढक्कन, तैयार 200 लीटर शराब, 100 लीटर कच्चा स्प्रीट समेत शराब बनाने में इस्तेमाल की जानेवाली कई सामग्री बरामद की गयी. मामले में मुर्गी फार्म में अवैध रूप से शराब की मिनी फैक्ट्री संचालित करनेवाले आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसआइ सुमितेश कुमार ने बताया कि गांव में प्रवेश करते ही अवैध कारोबार में शामिल लोग फरार हो गये.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola