सेंट जेवियर्स स्कूल में मैजिस अवार्ड समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन
मैजिस अवार्ड में प्रतिभागियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

मैजिस अवार्ड में प्रतिभागियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में आयोजित मैजिस अवार्ड समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग: जेसुइट एजुकेशन सोसाइटी, हजारीबाग की ओर से रविवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के ऑडिटोरियम में मैजिस अवार्ड सेरेमनी-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

विशिष्ट अतिथि प्रोविंशियल फादर विंसेंट हैंसदाक एसजे ने कहा कि ‘मैजिस’ का अर्थ जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर बेहतर बनने का प्रयास है. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एसजे ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है.

समारोह में हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और लातेहार के जेसुइट विद्यालयों के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सेंट जेवियर्स प्लस टू सीतागढ़ और सेंट रॉबर्ट्स प्लस टू सिंदूर के विद्यार्थियों ने नागपुरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. अंत में फादर रंजीत मरांडी एसजे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola