अग्रवाल महिला मंडल का दो दिवसीय सावन मेला खत्म, खरीदारी और संस्कृति का संगम

Updated:
विज्ञापन
अग्रवाल समाज का सावन महोत्सव में खरीदारी करते महिलाएं | Prabhat Khabar Network

सावन महोत्सव में खरीदारी करते महिलाएं | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन उत्सव मेले का समापन हुआ. मेले में खरीदारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी प्वाइंट मुख्य आकर्षण रहे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हजारीबाग: अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय सावन उत्सव मेले का रविवार को समापन हो गया. दो दिनों तक चले इस आयोजन में शहरवासी शामिल हुए. मेले में खरीदारी, मनोरंजन, पारंपरिक संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिला. मेले में 20 से अधिक स्टॉल लगाये गये थे, जहां महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों ने परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तशिल्प, उपहार सामग्री समेत विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की. वहीं गेम्स जोन और व्यंजनों के स्टॉल पर लोगों की खासी भीड़ रही. इस वर्ष जयपुर की पारंपरिक थीम पर तैयार ''चौकी ढाणी'' सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. राजस्थानी संस्कृति की झलक से सजे इस स्थल पर लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया. आयोजन की सफलता में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा मुनका सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने आगंतुकों, प्रतिभागियों, स्टॉल संचालकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच भी उपलब्ध कराते हैं.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola