BSEB ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जारी किया डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड

स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BSEB Dummy Registration Card 2027: बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट आ गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है.
BSEB Dummy Registration Card 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होने से पहले एक बार अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जरूर देख लें. क्योंकि यही वह मौका है जब नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय या दूसरी जानकारी में कोई गलती है तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है. अगर अभी ध्यान नहीं दिया तो बाद में परेशानी बढ़ सकती है.
BSEB Dummy Registration Card 2027 ऐसे करें डाउनलोड
- डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड देखने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर IMPORTANT LINKS पर जाएं.
- इसके बाद REGISTRATION/PERMISSION APPLICATION FORM FOR THE SECONDARY ANNUAL EXAM, 2027 (SESSION 2026-27) के लिंक पर क्लिक करें.
- अब डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड खुल जाएगा.
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
BSEB Dummy Registration Card 2027 Application Form
इन डिटेल्स की होगी जरूरत
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर, विषय, स्कूल का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जरूर मिलान करें. कई बार छोटी-सी स्पेलिंग मिस्टेक भी आगे चलकर मार्कशीट, एडमिट कार्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट में परेशानी का कारण बन जाती है.
स्कूलों के प्रधानाचार्य के लिए जरूरी डिटेल्स
शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अपने User ID और Password से लॉगिन कर डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करेंगे और विद्यार्थियों को हस्ताक्षर व मुहर के साथ इसकी दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे. यदि नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग या विषय से संबंधित कोई गलती हो तो निर्धारित अवधि के भीतर उसका सुधार कराया जा सकता है.
बिहार बोर्ड ने इसको लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. किसी भी जानकारी के लिए इंटरमीडिएट हेल्पलाइन 0612-2230039 और मैट्रिक हेल्पलाइन 9430429722 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










