कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना अपनाने का आह्वान
कारगिल दिवस मे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते भूतपूर्व सैनिक | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया.
हजारीबाग: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड ने रविवार को शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य सफलता का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी पर्व है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना ही कारगिल विजय की सबसे बड़ी सीख है और शहीदों का बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा.
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना का प्रत्येक जवान देश की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में सर्वोच्च बलिदान देने को तैयार रहता है. ऐसे वीर सपूतों का सम्मान करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है. कार्यक्रम में शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए