वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर बोले वीवीएस लक्ष्मण, कहा- उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता

पीसी के दौरान वीवीएस लक्ष्मण (फोटो—एक्स)
कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. हालांकि, उन्होंने वैभव को अपनी ओवरऑल फिटनेस पर लगातार काम करने की सलाह दी है, जो उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण है.
Vvs Laxman On Vaibhav Sooryavanshi: भारत के कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपनी ओवरऑल फिटनेस पर लगातार काम करना होगा.
पहली बार बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
हरारे में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव ने 49 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में कुल 151 रन बनाए और पहली बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार अपने नाम किया. इससे पहले वह आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में 439 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी रह चुके हैं.
ओवरऑल फिटनेस में करें सुधार
आईसीसी से बातचीत में लक्ष्मण ने कहा, "हम चाहते हैं कि वैभव अपनी ओवरऑल फिटनेस में सुधार करें. वह अभी बहुत कम उम्र का है और खेल के हर पहलू में बेहतर बनना चाहता है. तीसरे टी20 में चोट लगने के बाद भी वह मैदान पर बने रहना चाहता था, लेकिन फिजियो ने उसे बाहर आने की सलाह दी. टीम के लिए हर तरह से योगदान देने की उसकी यही लगन उसे खास बनाती है."
दबाव को संभालने की कला
लक्ष्मण ने कहा कि वैभव का अब तक का सफर बिल्कुल उम्मीदों के मुताबिक रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू के दौरान भी युवा बल्लेबाज ने दबाव को शानदार तरीके से संभाला था. उन्होंने कहा, "आईपीएल का दबाव किसी अंतरराष्ट्रीय मैच से कम नहीं होता. इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव ने खुद को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ है. जिम्बाब्वे सीरीज में उसका प्रदर्शन मुझे बिल्कुल भी हैरान नहीं करता."
शतक चूकने पर वैभव थे निराश
लक्ष्मण ने यह भी खुलासा किया कि शतक से चूकने के कारण वैभव निराश थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें समझाया कि यह उनके लंबे करियर की सिर्फ शुरुआत है. उन्होंने भरोसा जताया कि सही मानसिकता और मेहनत के दम पर वैभव भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
Also Read: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, 16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने वैभव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Abhijeet Kumar
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










