क्या वैभव सूर्यवंशी ले सकते हैं संजू सैमसन की जगह? इरफान पठान के बयान से बढ़ी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

इरफान पठान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बयान (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Irfan Pathan on Vaibhav Suryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उनकी तुलना करते हुए संजू सैमसन के ओपनिंग स्लॉट पर सवाल उठाए हैं. अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म ने भी इस चर्चा को हवा दी है.

विज्ञापन

Irfan Pathan on Vaibhav Suryavanshi: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 26 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा प्रभाव छोड़ा, जिसकी गूंज अब भारतीय क्रिकेट में सुनाई दे रही है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाने के कारण आलोचना झेलने वाले वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्ले से करारा जवाब दिया. महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव ने तीन मुकाबलों में दो अर्धशतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. उनके प्रदर्शन ने यह संकेत दे दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं.

विज्ञापन

49 गेंदों पर 81 रन, रजा के खिलाफ लगाया 102 मीटर का छक्का

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे. खास बात यह रही कि उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ 102 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपनी ताकत और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. वैभव की बल्लेबाजी में सिर्फ आक्रामकता ही नहीं, बल्कि बड़े मंच पर दबाव संभालने की क्षमता भी नजर आई. यही वजह है कि क्रिकेट जगत के कई दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं.

इरफान पठान के ट्वीट ने छेड़ी नई बहस

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी वैभव की प्रतिभा से प्रभावित नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जिसकी भी जगह ये बच्चा लेगा उसे वापस नहीं आने देगा, वैभव सूर्यवंशी कितना स्पेशल है?” इरफान के इस बयान के बाद भारतीय टीम के ओपनिंग स्लॉट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खासतौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

संजू सैमसन की वापसी पर क्यों उठ रहे सवाल?

संजू सैमसन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ उन्हें विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर प्राथमिकता मिली थी, लेकिन लगातार कम स्कोर के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी को मिले तीन मौकों में उन्होंने 14, 13 और 15 रन बनाए. इसके बाद संजू सैमसन की आखिरी मुकाबले में वापसी हुई, लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके. यही वजह है कि अब टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. युवा वैभव का प्रदर्शन जहां उम्मीदें बढ़ा रहा है, वहीं अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म भी चिंता का कारण

ओपनिंग स्लॉट की चर्चा में एक और नाम अभिषेक शर्मा का है. हालिया मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. उनकी पिछली छह पारियों में सिर्फ 2, 8, 1, 3, 16 और 10 रन आए हैं. अभिषेक की खराब फॉर्म और संजू के संघर्ष के बीच वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. हालांकि भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन जिस तरह से इस युवा बल्लेबाज ने कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि वह भविष्य की योजनाओं में बड़ा नाम बन सकते हैं.

इसे भी पढ़े- ईशान किशन ने फैन के गंजे सिर पर किया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola