CWG 2026 Medal Tally: भारत के मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानें किस खिलाड़ी ने जीता कौन-सा मेडल

Updated:
विज्ञापन
मीराबाई चानू और झंडू कुमार (एक्स)

मीराबाई चानू और झंडू कुमार (एक्स)

CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 4 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें मीराबाई चानू का ऐतिहासिक गोल्ड शामिल है. झंडू कुमार, ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने भी पदक जीते हैं. नीरज चोपड़ा और अन्य एथलीटों से मेडल की उम्मीदें बनी हुई हैं.

विज्ञापन

CWG 2026 India Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पदक उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में भारत के कुल 122 एथलीट पदक और पोडियम स्थान हासिल करने की दौड़ में हैं. भारतीय दल आठ प्रमुख खेलों के अलावा पांच एकीकृत पैरा खेलों में भी चुनौती पेश कर रहा है. भारत की नजरें इस बार एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और लॉन बाउल्स जैसे खेलों में पदक जीतने पर हैं. इसके साथ ही पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं.

लवलीना बोरगोहेन को पदक पक्का, लेकिन नजर गोल्ड पर

भारत की प्रसिद्ध मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75 किग्रा बॉक्सिंग इंवेट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है. बॉक्सिंग के नियमों के अनुसार, सेमीफाइनल मैच हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक कांस्य पदक (Bronze Medal) दिया जाता है, जिससे लवलीना का पदक तय हो गया है. हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना का लक्ष्य इस बार सिर्फ कांस्य नहीं, बल्कि स्वर्ण पदक जीतना है. वह सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके अपने पदक के रंग को बेहतर बनाना चाहती हैं.

झंडू कुमार ने खोला भारत का खाता

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही है. पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता और प्रतियोगिता में भारत का खाता खोला. इसके तुरंत बाद, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60 किग्रा स्पर्धा में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक (silver medal) अपने नाम किया. स्नैच वर्ग में उनके रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत भारत को इन खेलों में पहला एबल-बॉडी (सामान्य वर्ग) पदक भी मिल गया है.

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया. उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. मीराबाई की इस उपलब्धि के साथ भारत ने ग्लासगो में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया. उनकी जीत ने भारतीय दल का आत्मविश्वास और पदक उम्मीदें दोनों बढ़ा दी हैं.

भारत की पदक तालिका में चार पदक

अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल चार पदक जीत लिए हैं. इनमें शामिल हैं:

  • 1 स्वर्ण पदक
  • 2 रजत पदक
  • 1 कांस्य पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के पदक विजेता

क्रम संख्याएथलीट (Athlete)स्पर्धा / वर्ग (Event)खेल (Sport)पदक (Medal)
1झंडू कुमारपुरुषों की हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
2ऋषिकांत सिंहपुरुषों की 60 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत
3मीराबाई चानूमहिलाओं की 48 किग्रावेटलिफ्टिंगस्वर्ण
4राजा मुथुपांडीपुरुषों की 65 किग्रावेटलिफ्टिंगरजत

नीरज चोपड़ा से स्वर्ण की उम्मीद

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस बार भारतीय एथलेटिक्स टीम के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हैं. वह 32 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल का नेतृत्व कर रहे हैं. नीरज ने गोल्ड कोस्ट 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की भाला फेंक इंवेट में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता था. हालांकि, चोट के कारण वह बर्मिंघम 2022 में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए थे. अब उनकी कोशिश ग्लासगो में दोबारा अपना दबदबा कायम करने की होगी.

एथलेटिक्स में कई बड़े नाम मैदान में

नीरज चोपड़ा के अलावा भारत को एथलेटिक्स में कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है. गुरिंदरवीर सिंह, अनीमेष कुजूर, मुरली श्रीशंकर, तजिंदरपाल सिंह तूर, पारुल चौधरी और गुलवीर सिंह जैसे खिलाड़ी भारत की पदक उम्मीदों को मजबूत कर रहे हैं. मुरली श्रीशंकर लंबी कूद, तजिंदरपाल सिंह तूर शॉटपुट और पारुल चौधरी व गुलवीर सिंह लंबी दूरी की दौड़ में भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे.

CWG 2026: खेल के अनुसार भारत की पदक तालिका

खेल (Sport)स्वर्ण (Gold)रजत (Silver)कांस्य (Bronze)कुल (Total)
भारोत्तोलन (Weightlifting)1203
पैरा पावरलिफ्टिंग (Para Powerlifting)0011
कुल (Total)1214

इसे भी पढ़े- CWG 2026: राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, उठाया 286 किलोग्राम वजन


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola