CWG 2026 Day 5 Highlights: पैरा स्पोर्ट्स से लेकर एथलेटिक्स तक, 27 जुलाई को भारत के इन मैचों पर रहेंगी नजरें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 5वां दिन शेड्यूल (एक्स)
CWG 2026 Day 5 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजरें पदकों पर हैं. जानें 27 जुलाई को वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक और स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल और पदक उम्मीदें.
CWG 2026 Day 5 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और भारतीय दल की नजरें पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाने पर टिकी हैं. चौथे दिन भारत ने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए थे. अब पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के सामने इस प्रदर्शन को और बेहतर करने की चुनौती होगी. ग्लासगो में 27 जुलाई का दिन भारत के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. पैरा स्पोर्ट्स सहित कुल आठ खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे. वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक और स्विमिंग जैसे खेलों में भारत को पदक की उम्मीद है.
वेटलिफ्टिंग में गोल्ड की बड़ी उम्मीद
पांचवें दिन भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें वेटलिफ्टिंग से जुड़ी हैं. भारतीय वेटलिफ्टर कई महत्वपूर्ण कैटेगरी में मेडल के लिए उतरेंगे. महिला वर्ग में ज्ञानेश्वरी देवी 53 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की चुनौती संभालेंगी. इसके बाद बिंदियारानी देवी महिला 58 किलोग्राम वर्ग में पदक के लिए मैदान में उतरेंगी. पुरुष वर्ग में वल्लूरी अजया बाबू 79 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की उम्मीदों को मजबूती देंगे.
वेटलिफ्टिंग के प्रमुख मुकाबले (भारतीय समयानुसार)
- ज्ञानेश्वरी देवी – महिला 53 KG: शाम 5:30 बजे
- बिंदियारानी देवी – महिला 58 KG: रात 8:00 बजे
- अजाया बाबू – पुरुष 79 KG: रात 12:30 बजे (28 जुलाई)
एथलेटिक्स में भी पदक की उम्मीद
एथलेटिक्स के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. पुरुष हाई जंप में सर्वेश अनिल कुशवारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर भारत की चुनौती पेश करेंगे. वहीं पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनकर और शिल्पा के शायला महिला शॉट पुट F57 इवेंट में उतरेंगी. इसके अलावा तेजस शिरसे पुरुष 100 मीटर हर्डल में पदक की रेस में होंगे.
एथलेटिक्स के अहम इवेंट
- शर्मिला धनकर/शिल्पा के शायला – महिला शॉट पुट F57: रात 11:35 बजे
- सर्वेश अनिल कुशवारे/आदर्श राम/तेजस्विन शंकर – पुरुष हाई जंप: रात 11:40 बजे
- राकेशभाई भट्ट/श्रेयांस त्रिवेदी – पुरुष 100 मीटर T38: रात 1:57 बजे (28 जुलाई)
- तेजस शिरसे – पुरुष 100 मीटर हर्डल: रात 2:15 बजे (28 जुलाई)
बॉक्सिंग में चार भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल की दौड़ में
कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन बॉक्सिंग के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में चार भारतीय खिलाड़ी रिंग में उतरेंगे. इन सभी की नजरें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी.
भारतीय मुक्केबाजों का कार्यक्रम:
- सचिन – पुरुष 50 KG राउंड ऑफ 16: शाम 4:45 बजे
- अंकुश – पुरुष 80 KG राउंड ऑफ 16: शाम 6:00 बजे
- साक्षी – महिला 51 KG राउंड ऑफ 16: रात 10:30 बजे
- सुमित – पुरुष 70 KG राउंड ऑफ 16: रात 1:00 बजे (28 जुलाई)
गुरिंदरवीर सिंह और मुरली श्रीशंकर भी दिखाएंगे दम
भारत के पांचवें दिन के अभियान की शुरुआत एथलेटिक्स से होगी. गुरिंदरवीर सिंह पुरुष 100 मीटर रेस के हीट राउंड में उतरेंगे. इसके बाद लंबी छलांग के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर भी एक्शन में नजर आएंगे. दोनों खिलाड़ियों से भारतीय प्रशंसकों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.
पांचवें दिन बढ़ सकती है भारत की पदक संख्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पांचवां दिन भारतीय दल के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में मजबूत दावेदारी के अलावा बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भी भारत पदक की दौड़ में बना हुआ है. अगर भारतीय खिलाड़ी अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो 27 जुलाई को भारत की मेडल टैली में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ी कितने पदक अपने नाम कर पाते हैं.
इसे भी पढ़े- CWG 2026 Medal Tally: भारत के मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, जानें किस खिलाड़ी ने जीता कौन-सा मेडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










