कौन हैं समरीन कौर? अर्शदीप सिंह ने किया रिश्ता ऑफिशियल, जानिए क्रिकेटर की लेडी लव के बारे में
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर, फोटो- इंस्टाग्राम
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ तस्वीरें शेयर कर रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. समरीन कौर फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं.
Who Is Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें "माय पर्सन" कहा है. इसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं. चलिए आपको बताते हैं कि समरीन के बारे में.
Who Is Samreen Kaur: जानिए अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर के बारे में
समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. वह साल 2018 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर को रिप्रेजेंट किया था. मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले समरीन ने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की. मॉडलिंग के दौरान उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले और धीरे-धीरे उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एंट्री की.
View on Instagram
Samreen Kaur Movies And Career: फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी दिखा चुकी हैं जलवा
समरीन कौर ने मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में काम किया था, जिसमें अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इसके अलावा समरीन ने जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा के साथ काम किया है. वह 'बावला' और 'तुझे भूलना तो चाहा' जैसे गानों में भी नजर आई थी. फिल्मों की बात करें तो समरीन '83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
View on Instagram
Arshdeep Singh And Samreen Kaur Relationship: ऐसे शुरू हुई दोनों की डेटिंग की चर्चा
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं, जब दोनों को आईपीएल 2026 के दौरान साथ देखा गया. एक वायरल स्नैपचैट पोस्ट में अर्शदीप एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए थे, जिसे लोगों ने समरीन बताया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उस लड़की के टैटू और कपड़ों को समरीन की तस्वीरों से मैच करना शुरू किया. दोनों को धर्मशाला में भी साथ देखा गया था, जहां वह हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए थे. आईपीएल 2026 के दौरान समरीन को कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में देखा गया. वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान भी मौजूद थी.
View on Instagram
Who Is Arshdeep Singh: अगर नहीं जानते अर्शदीप सिंह के बारे में, तो यहां जानिए
अर्शदीप सिंह 27 साल के क्रिकेटर हैं. वह भारतीय क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं. पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद उन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत की और भारत के भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल हो गए. आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आए.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने इस अंदाज में किया प्यार का इजहार, समरीन कौर संग शेयर की रोमांटिक PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए