'बिग बॉस 20' में तीसरे दिन भी बवाल: कनिका ने गुल्लू संग लव एंगल नकारा, तो किचन में चाय को लेकर किचकिच
गुल्लू और कनिका मान, फोटो इंस्टाग्राम
बिग बॉस के घर में तीसरे दिन ही रोमांस, किचन पॉलिटिक्स और कैप्टेंसी टास्क को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां कनिका मान ने गुल्लू संग लव एंगल पर ब्रेक लगा दिया, वहीं मैरी कॉम और रीति के बीच किचन में तीखी बहस छिड़ गई.
Bigg Boss 20 day 3rd Update: ‘बिग बॉस 20’ के घर में तीसरे दिन ही रिश्तों, दोस्ती और कैप्टेंसी को लेकर घमासान देखने को मिला. घर के अंदर जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आईं, वहीं कुछ के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव भी शुरू हो गया. तीसरे दिन का एपिसोड खास तौर पर कनिका मान और गुल्लू को लेकर चर्चा में रहा. इसके अलावा कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर भिड़ंत देखने को मिली.
कनिका और गुल्लू के बीच रोमांस की चर्चा
घर में कनिका मान और गुल्लू के बीच होने वाली बातचीत को लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स ने मजाक करना शुरू कर दिया. दोनों के बीच बढ़ती बातचीत को कुछ लोग रोमांटिक एंगल देने की कोशिश करते दिखाई दिए. अर्शिफा भी गुल्लू को चिढ़ाते हुए नजर आई. अर्शिफा ने कहा कि कनिका को जैसा लड़का चाहिए वह सारे गुण है गुल्लू में. इस पर गुल्लू ब्लश करने लगे और कहा ऐसा कुछ नहीं है, तुमलोग बस मेरी टांग खिचाई कर रहे हो.
">Do we already ship them? #Gullika
— BiggBossUnfiltered (@BBossunfiltered) September 10, 2026
Gullu & Kanika
Are we already seeing something here?
Credit - @HotstarReality#BiggBoss20 #BB20 #BiggBoss #Gullu #KanikaMann #Gullika #BiggBossUpdates #BiggBoss20Updates #BiggBossReels
Follow @bigg_bossunfiltered for daily pic.twitter.com/lAEwMkhiqv
कनिका ने साफ कर दिया कि वह गुल्लू के साथ किसी तरह का रोमांस ट्रैक नहीं चाहतीं. कनिका ने इस तरह की किसी भी कहानी का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया. उनका यह रुख घर के दूसरे सदस्यों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया. बिग बॉस के घर में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती को रोमांस का नाम दिए जाने की कोशिश होती है, लेकिन कनिका ने शुरुआत में ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस को क्लियर किया.
किचन में भी मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच हुई बहस
तीसरे दिन घर के कामकाज को लेकर भी माहौल गर्म रहा. किचन से जुड़ी जिम्मेदारियों और रोजमर्रा के कामों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद देखने को मिला. छोटी-सी बात ने बहस का रूप ले लिया और घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया.
">Tomorrow Episode Promo: Its Mary Kom VS Rhiti Tiwari #BiggBoss20 pic.twitter.com/RKpgEEoHow
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 8, 2026
मैरी कॉम और रीति तिवारी के बीच चाय बनाने को लेकर खूब बहस हुई. हालांकि बाद में उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया.
कैप्टेंसी टास्क में आमने-सामने आए कंटेस्टेंट्स
एपिसोड का सबसे बड़ा हाईलाइट कैप्टेंसी टास्क रहा. कैप्टन बनने की होड़ में कंटेस्टेंट्स ने पूरी ताकत लगा दी. टास्क के दौरान एक-दूसरे को पीछे करने की कोशिश में माहौल काफी आक्रामक हो गया. कंटेस्टेंट्स काजी और आसिफ के बीच धक्का-मुक्की और बहस जैसी स्थिति भी देखने को मिली.
">Hit karega toh seedha hawa mein udd jayega
— (@Patelsahab3zn) September 10, 2026
CKB C ka button nahi, Qazi ka launch button hai! #QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/8gDgPrGVlY
कैप्टेंसी हासिल करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि घर का कैप्टन कुछ खास अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है और घर में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है. ऐसे में शुरुआती दिनों में ही कैप्टेंसी के लिए होने वाली लड़ाई आगे की रणनीति का संकेत भी देती है.
शुरुआत में ही दिखने लगी कंटेस्टेंट्स की रणनीति
‘बिग बॉस 20’ अभी अपने शुरुआती दौर में है, लेकिन घर में समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. कोई दोस्ती मजबूत करने में लगा है तो कोई अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं कैप्टेंसी टास्क ने यह भी दिखा दिया कि आने वाले दिनों में घर में मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए