Hanuman Ansh: झारखंड में टैक्स फ्री होगी नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म? केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने हेमंत सोरेन से की अपील...

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में टैक्स फ्री होगा हनुमान अंश?

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर युवाओं में सनातन मूल्य बढ़ाने की बात कही है.

विज्ञापन

भगवान हनुमान के आदर्शों और महान संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग उठी है. केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन सकती है.

युवाओं तक पहुंचे सत्य, साहस और सेवा का संदेश

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि फिल्म भगवान हनुमान के आदर्शों और नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है. इसके जरिए नई पीढ़ी तक सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म जैसे शाश्वत मूल्यों को पहुंचाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी सकारात्मक और प्रेरणादायक फिल्मों को प्रोत्साहित करना जरूरी है, जो युवाओं को भारतीय संस्कृति और अपने मूल्यों से जोड़ने का काम करें.

झारखंड सरकार से सकारात्मक फैसले की उम्मीद

संजय सेठ ने उम्मीद जताई कि फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए झारखंड सरकार इसे टैक्स फ्री करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेगी.

उन्होंने कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ समाज और युवा पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना समय की जरूरत है.

ये भी पढ़ें : ₹140 करोड़ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद CM योगी से मिली 'हनुमान अंश' की टीम, लखनऊ से सामने आईं तस्वीरें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola