संत कोलंबा कॉलेज में करगिल विजय दिवस कार्यक्रम, 75 NCC कैडेट्स ने लिया हिस्सा
सेंट कोलंबस कॉलेज के एनसीसी के कैडेट्स | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के संत कोलंबा कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने करगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया.
हजारीबाग: संत कोलंबा कॉलेज की 1/22 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से करगिल विजय दिवस पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कंपनी कमांडर कैप्टन (डॉ) एसके पांडेय के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में 75 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया. मुख्य अतिथि महापौर अरविंद राणा तथा विशिष्ट अतिथि करगिल शहीद विद्यानंद के पुत्र रवि ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा. महापौर व कैप्टन (डॉ) एसके पांडेय ने कहा कि 1999 के करगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देकर देश की सीमाओं की रक्षा की. उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए