गैलेक्सी हाइस्कूल में मनाया गया करगिल विजय दिवस

करगिल विजय दिवस मनाते विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के गैलेक्सी स्कूल में करगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. छात्रों ने देशभक्ति गीत और भाषण के जरिए सैनिकों के साहस को याद किया.
हजारीबाग: गैलेक्सी हाइस्कूल हजारीबाग में करगिल विजय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्या अनन्या सिंह, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वर्ष 1999 के करगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए. प्रिंसिपल अनन्या सिंह ने विद्यार्थियों को करगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By देवनारायण प्रसाद
देवनारायण प्रसाद जिला प्रशासन और नगर निगम की खबरों के अलावा गांव से शहर तक की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










