छिनतई मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के कल्लू चौक पर दिया था घटना को अंजाम

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के कल्लू चौक पर रुपये की छिनतई करनेवाले दो आरोपियों को लोहसिंघना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. इनमें मंडई के इफ्तकार अहमद उर्फ राजा और मो आमिर शामिल हैं. पुलिस ने दोनों की शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर बुधवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि नौ जून की दोपहर विष्णुगढ़ के फलेंदर साव कल्लू चौक में बस से उतरकर पैदल इंद्रपुरी चौक की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में उक्त दोनों आरोपी फलेंदर साव से 13 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये थे. मामले को लेकर फलेंदर साव ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कल्लू चौक मार्ग में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले. फुटेज में घटना को अंजाम देते दोनों आरोपियों की तस्वीर पुलिस को मिली. तस्वीर के आधार पर छापामारी कर दोनों को मंडई मुहल्ला से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी अपने घर में आराम से टीवी देख रहे थे. दोनों के पकड़े जाने के बाद भुक्तभोगी व्यक्ति से उनकी पहचान करायी गयी. इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola