बंदा गांव की दो किमी सड़क जर्जर, ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क को दिखाते बंदा गांव के ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के बंदा गांव की सड़क वर्षों से जर्जर है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई है।

विज्ञापन

हजारीबाग: चूरचू प्रखंड के बंदा गांव की सड़क जर्जर हो गयी है. सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई वर्षों से खराब है. इसे लेकर कई बार सांसद और विधायक से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है.

विज्ञापन

बंदा गांव के विनोद कुमार ने बताया कि सड़क जैसी गंभीर समस्या से पूरे गांव के लोग परेशान हैं. इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं. करीब दो किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गयी है.

बरसात में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण बरसात के दिनों में एक-दो सप्ताह तक दो-तीन गांवों के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. विनोद कुमार ने हजारीबाग के उपायुक्त से जर्जर सड़क की जांच कराकर जल्द निर्माण कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola