मां की डांट से आहत युवती छड़वा डैम पहुंची, पुलिस ने आत्महत्या से रोका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में मां की डांट से परेशान होकर आत्महत्या करने डैम पहुंची युवती को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया और परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

हजारीबाग: मां की डांट से आहत होकर एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से छड़वा डैम पहुंच गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस ने तत्परता दिखायी. सदर पुलिस की एसआइ शाहीन प्रवीण ने युवती को डैम में कूदने से रोक लिया.

विज्ञापन

इसके बाद एसआइ युवती को सदर थाना लेकर गयीं और उसे जीवन के महत्व के बारे में समझाया. युवती की घंटों काउंसलिंग कर उसे इस तरह का कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया गया. काउंसलिंग के बाद युवती ने भविष्य में दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने का वादा किया. इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola