तीन साल से एससी/एसटी मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के लोहसिंघना थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे एससी/एसटी मामले के आरोपी सोनू कुरेशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना क्षेत्र में एससी/एसटी मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मंडई मुहल्ला निवासी सोनू कुरेशी है. उसके खिलाफ वर्ष 2023 में लोहसिंघना थाना में एससी/एसटी का मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान और पर्यवेक्षण में मामला सत्य पाया गया.

विज्ञापन

थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि मामला सत्य पाये जाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार उसके घर गयी, लेकिन वह हमेशा फरार मिला. इसके बाद अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय से वारंट प्राप्त किया.

गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी

वारंट जारी होने के बाद पुलिस को आरोपी के घर पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद वारंटी की मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola