अपहृत दो लड़कियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2025 10:29 PM
अपहृत दो लड़कियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
गुमला. गुमला पुलिस ने दो लड़कियों का अपहरण करने के आरोपी बिहार के समस्तीपुर निवासी विकास सिंह को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. वहीं लड़कियों को मुक्त करा कर दोनों का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. एसपी हरिश बिन जमां ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि दो लड़कियों के अपहरण की शिकायत परिजनों ने की. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. कई राज्यों में पुलिस की टीम गयी. परंतु अपहरणकर्ता व लड़कियों का सुराग नहीं मिला. अंत में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया, जिसमें पुअनि गौतम वर्मा, महिला आरक्षी-266 सुचिता डुंगडुग, आरक्षी परवेज अंसारी शामिल थे. एसआइटी टीम दिल्ली पहुंच कर संबंधित थाना के सहयोग से टोडापुर दशघरा करोलबाग के एक मकान में छापेमारी करने पर एक कमरे में एक लड़का के साथ दो नाबालिग लड़की मिलीं. आरोपी विकास सिंह से पूछताछ करने पर बताया कि वह वर्ष 2013 से दिल्ली में काम कर रहा है. अभी पैनकरस ट्रेवल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है. वह अपने दोस्त अशोक कुमार यादव के कहने पर उसकी ससुराल छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला में कोरना गांव गया था. वहां अशोक कुमार यादव और अविनाश नायक उर्फ अंकित तीनों ने मिल कर छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने के लिए निकले थे. रांची बस स्टैंड से ये तीनों रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ऑटो में बैठे. इसमें पहले से स्कूल ड्रेस में दो लड़कियां बैठी थी. लड़कियों को दिल्ली जाने के लिए बोलने पर दोनों लड़की तैयार हो गयी. तब ये पांचों झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में बैठ कर दिल्ली पहुंचे, तो अशोक ने दोनों लड़कियों को बोला कि तुम दोनों हमारे रूम चलो, जहां हमारी पत्नी के साथ रहना. इसके बाद दोनों लड़की अशोक के रूम में जाकर उसकी पत्नी के साथ रहने लगी और विकास सिंह दोनों लड़की से रोज मिलने जाने लगा. इस दौरान अशोक ने दोनों लड़कियों को प्रलोभन देने लगा कि तुम यहीं काम करो. तुम्हें 20-30 हजार रुपये महीना मिलेगा, तो दोनों लड़की काम करने के लिए तैयार हो गयी. इसके बाद दोनों लड़की काम करने गयी. परंतु काम पसंद नहीं आया, जिससे अशोक कुमार यादव ने दोनों लड़कियों पर गुस्सा हो गया. इससे दोनों लड़कियां ने विकास सिंह को बोली की हमदोनों अशोक यादव के यहां नहीं रहेंगे तो विकास ने दोनों लड़कियों को अपने साथ रखने के लिए एक किराये का रूम खोजने लगा. परंतु कुंवारा लड़का लडकी के चलते रूम नहीं मिला तो विकास सिंह ने एक लड़की के मांग में सिंदूर डाल कर एक किराये का रूम लिया और तीनों मिल कर साथ रहने लगे. एसआइटी टीम ने दोनों लड़कियों को बरामद किया तथा विकास सिंह को गिरफ्तार कर दिल्ली से गुमला थाना लाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










