ePaper

बच्चों से एमडीएम मंगाने के मामले की प्रखंड प्रशासन ने की जांच

Updated at : 11 Dec 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों से एमडीएम मंगाने के मामले की प्रखंड प्रशासन ने की जांच

बच्चों से एमडीएम मंगाने के मामले की प्रखंड प्रशासन ने की जांच

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मवि कुम्हरो के हेडमास्टर अरविंद कुमार तिवारी द्वारा बीते 28 नवंबर को अपने स्कूल के बच्चों से डेढ़ किमी की दूरी तय कर एनएच- 43 के बगल स्थित किराना दुकान से एमडीएम की सामग्री मंगवाने का मामला दैनिक अखबारों में 29 नवंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी. खबर को संज्ञान में लेते हुए भरनो बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कुम्हरो स्कूल के हेडमास्टर को स्पष्टीकरण किया था. स्पष्टीकरण का जवाब में हेडमास्टर द्वारा एक पत्रकार पर ही आरोप लगा दिया कि पत्रकार द्वारा स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को रोक कर टॉफी व बिस्कुट का लालच देकर हेडमास्टर के खिलाफ बोलवा कर बीडीओ बनाया और अखबारों में छाप कर वायरल कर दिया है. स्पष्टीकरण का जवाब के बाद बीडीओ भरनो ने एक जांच टीम का गठन कर गुरुवार को कुम्हरो स्कूल भेजा गया. जांच टीम में शामिल प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार झा, जेइ तारीक अनवर, मनरेगा एकाउंटेंट जीतेंद्र मिश्रा, पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक बिपिन कुमार व पंसस बिरसा उरांव द्वारा एमडीएम का सामग्री लाने वाले बच्चों, स्कूल के कई अभिभावक, ग्रामीण व एसएमसी अध्यक्ष बीरेंद्र उरांव से बारी-बारी से पूछताछ की. सभी ने एक स्वर में कहा कि हेडमास्टर द्वारा हमेशा बच्चों को एमडीएम की सामग्री लाने के लिए दुकान भेजा जाता है. वहीं बच्चों ने बताया कि सामग्री लाने के अलावा हमलोगों से बांस भी कटवाते हैं. जांच के बाद पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने कहा कि बीडीओ के आदेश पर मामले की जांच की गयी है. हेडमास्टर द्वारा स्कूली बच्चों से एमडीएम की सामग्री मंगवाने का मामला सही पाया गया. बच्चों से स्कूल में अन्य कार्य भी कराये जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola