पारिवारिक विवाद के बीच वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद के बीच वृद्ध की मौत

पारिवारिक विवाद के बीच वृद्ध की मौत

विज्ञापन

गुमला. टावर चौक सिसई रोड में एक वृद्ध की मौत ने शहर में सनसनी फैला दी है. मृतक की पहचान दीपेश गुप्ता के रूप में हुई है. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार दीपेश गुप्ता लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी दोनों किडनी खराब थी और उनका इलाज चल रहा था. बुधवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गयी. चर्चा है कि विवाद के दौरान उनके बड़े बेटे ने पिता के साथ मारपीट की. लोगों का कहना है कि इस दौरान वृद्ध की तबीयत बिगड़ गयी और बाद में उनकी मौत हो गयी. घटना के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि विवाद की सूचना 100 डायल के माध्यम से पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. इस बीच बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोस के एक दुकानदार को भी चोट लगी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवेक ने धूपदानी से हमला कर उसे भी घायल कर दिया. विवाद के बाद पुलिस विवेक को पूछताछ के लिए थाना लेकर गयी थी. हालांकि देर रात उसे छोड़ दिये जाने की चर्चा भी शहर में होती रही. गुरुवार को दीपेश का अंतिम संस्कार पालकोट रोड स्थित श्मशान घाट में कर दिया गया. प्रभारी थाना प्रभारी विनय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि दोनों बेटों के बीच विवाद हो रहा था. विवाद से पूर्व ही पिता की मौत हो चुकी थी. बड़े बेटे द्वारा पिता की पिटाई किये जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलेगी, तो पुलिस मामले की जांच करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola