अमेरिका के ओकलाहोमा में 11 साल की बेटी से रेप, घर में ही कराया डिलीवरी: बाप को उम्रकैद

अमेरिका के ओकलाहोमा में 11 साल की मासूम बेटी के साथ रेप हुआ. ( स्रोत- एआई जनेरेटेड )
ओकलाहोमा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक माँ ने अपनी ही 11 साल की बेटी का अपने पति से शोषण करवाया. बिना डॉक्टर की मदद से घर में ही डिलीवरी कराई गई. अब अदालत ने मामले में मां और सौतेले पिता को दोषी ठहराया है.
Oklahoma, USA : अमेरिका के ओकलाहोमा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी ही 11 साल की बेटी का अपने पति से रेप करवाया. एनडीटीवी के मुताबिक, फिर बिना डॉक्टर को बताए घर में ही मासूम बेटी से बच्चे को जन्म दिलवाया. अब अदालत ने इस जुर्म में दोनों को दोषी ठहराया है.
पति को उम्रकैद, मां भी दोषी
इस मामले में डस्टिन जोएल वॉकर (35) मुख्य आरोपी है. अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं बच्ची की मां को भी दोषी पाया गया है. उसे भी उम्रकैद की सजा हो सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक माता-पिता ने मिलकर बेटी को एक साल से ज्यादा समय तक घर में बंद करके रखा.
अदालत ने इस मामले में डस्टिन जोएल वॉकर (35) मुख्य आरोपीआजीवन कारावास की सजा सुनाई है. वहीं, बच्ची की मां को भी दोषी पाया गया है. उसे भी उम्रकैद की सजा हो सकती है.
घर में हुई डिलीवरी से खुला राज
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों को पता चला कि 11 साल की बेटी ने घर के अंदर ही बिना किसी मेडिकल जांच के बच्चे को जन्म दिया है. जांच में पता चला कि बेटी को एक साल से डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया था. पुलिस के मुताबिक DNA टेस्ट में साफ हुआ कि नवजात का पिता बेटी का बाप ही है. पुलिस का कहना है कि सच छिपाने के लिए माता-पिता ने बच्ची को स्कूल से भी हटा दिया था.
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
अमेरिका में बच्चों के खिलाफ घरेलू शोषण के केस पहले भी सामने आ चुके हैं. साल 2019 में टेक्सास में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में 60 साल की सजा हुई थी. साल 2021 में फ्लोरिडा में भी एक दंपति को अपने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हर बार जांच में सामने आया कि पीड़ितों को स्कूल और डॉक्टर से दूर रखा गया ताकि राज न खुले.
बाल संरक्षण पर उठे सवाल
इस घटना के बाद ओकलाहोमा में चाइल्ड प्रोटेक्शन सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक बच्ची स्कूल नहीं गई और न ही उसका मेडिकल चेकअप हुआ, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी. अब कोर्ट ने दोनों आरोपियों को कड़ी सजा देकर संदेश दिया है कि बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- US Iran War : ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- एक पुल भी गिराया तो देंगे करारा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










