नकली दवाओं पर बिहार की कार्रवाई का दुनिया में डंका, GSK ने राज्य औषधि नियंत्रक और टीम को किया सम्मानित
GSK ने राज्य औषधि नियंत्रक और टीम को किया सम्मानित
बिहार में नकली दवाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GSK) के अधिकारियों ने राज्य औषधि नियंत्रण टीम को सम्मानित किया. यह पहल जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
Bihar News : नकली दवाओं के खिलाफ बिहार में चलाए जा रहे अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सराहना मिली है. दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) के लंदन कार्यालय से आए अधिकारियों ने गुरुवार को बिहार राज्य औषधि नियंत्रण मुख्यालय पहुंचकर राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद क्रिसलय और इंस्पेक्टोरेट टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया. टीम का नेतृत्व कंपनी के अधिकारी मार्क लैंबर्ट ने किया.
Patna News : बिहार की कार्रवाई को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
राज्य औषधि नियंत्रक कार्यालय के अनुसार, बिहार में लगातार चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न कंपनियों के नाम से बाजार में बेची जा रही बड़ी मात्रा में नकली दवाएं जब्त की गईं. जांच में इनके नकली होने की पुष्टि के बाद संबंधित मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई की गई.
GSK ने की अभियान की खुलकर तारीफ
जीएसके के अधिकारियों ने कहा कि बिहार में नकली दवाओं के खिलाफ जिस स्तर पर अभियान चलाया गया और प्रभावी कार्रवाई की गई, वह वैश्विक स्तर पर भी उल्लेखनीय है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनस्वास्थ्य की रक्षा और मानव सेवा के प्रति राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.
'मरीजों की सुरक्षा से नहीं होगा समझौता'
राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद क्रिसलय ने कहा कि नकली और घटिया दवाओं के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए