ईरान पर 12वीं रात अमेरिकी एयरस्ट्राइक : ट्रंप बोले- पीछे नहीं हटेंगे, तेहरान ने दी खुली धमकी

ईरान पर अमेरिकी हमले जारी (Photo: CENTCOM)
क्या मिडिल ईस्ट एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है? अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए, जबकि दोनों देशों के बीच चेतावनियों और धमकियों का दौर तेज हो गया है. जानें अमेरिकी सेना की ओर से क्या दी गई जानकारी.
अमेरिका ने बुधवार को (भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के) लगातार 12वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए. युद्धविराम (सीजफायर) टूटने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. इस बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वह क्षेत्र के तेल ठिकानों, एनर्जी प्रोजेक्ट दूसरे महत्वपूर्ण आर्थिक ढांचों (Economic Structures) को निशाना बना सकता है.
इस बढ़ते तनाव से दुनिया के दो सबसे अहम समुद्री रास्तों (होर्मुज स्ट्रेट और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य) की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ईरान और उसके सहयोगी ऐसे कदम उठाने की चेतावनी दे रहे हैं, जिससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.
CENTCOM ने क्या कहा हमले को लेकर?
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ये ताजा हमले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए गए. इसका मकसद ईरान की उस ताकत को कमजोर करना है, जिससे वह इस इलाके से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहा है. CENTCOM ने अपने बयान में कहा कि हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: ईरान के लारक आइलैंड पर बरसे अमेरिकी बम, दुनिया में गहरा सकता है तेल और गैस का संकट
बिजलीघर और पुल पर अमेरिकी सेना करेगी हमला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 जुलाई) को ईरान को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करता है, तो अमेरिका ईरान के पुल, बिजलीघर और दूसरी अहम जगहों पर हमला करेगा. ट्रंप ने साफ कहा कि जहाजों पर हर हमले का जवाब ईरान के एक पुल या बिजलीघर को निशाना बनाकर दिया जाएगा.
ईरान ने भी अमेरिका को दिया जवाब
ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने भी अमेरिका को जवाब दिया. ईरानी सेना ने कहा कि अगर अमेरिका उसके पुल, बिजलीघर या दूसरी अहम जगहों पर हमला करता है, तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर हमारे देश या जरूरी ठिकानों पर हमला हुआ, तो हम भी पूरी ताकत से जवाब देंगे. ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि वह इस इलाके से तेल की सप्लाई रोक सकता है, जिससे दुनिया में तेल का संकट और गहरा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










