Xi Jinping की कार पर क्यों ढका गया था ब्लैक कवर? जानिए चीनी राष्ट्रपति की बुलेटप्रूफ हॉन्गकी N701 का सीक्रेट
ब्रिक्स समिट के दौरान दिखी काले कवर से ढकी Xi Jinping की कारें (PC : AI)
Xi Jinping Car : नई दिल्ली पहुंचे शी जिनपिंग के काफिले में कार पर काले सुरक्षात्मक कवर को लेकर अटकलें तेज थीं. यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है. जानिए राष्ट्रपति की हॉन्गकी N701 लिमोसिन और विदेश दौरों के दौरान अपनाई जाने वाली लॉजिस्टिक्स के बारे में.
Xi Jinping Car : 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का काफिला राजधानी की सड़कों पर चर्चा का विषय बन गया. एयरपोर्ट से निकलने के दौरान उनके काफिले में शामिल राष्ट्रपति के आधिकारिक वाहन को काले रंग की सुरक्षात्मक चादरों और भारी-भरकम कवर से ढका हुआ देखा गया.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह किसी आपातकालीन सुरक्षा खतरे का संकेत नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान अपनाई जाने वाली सामान्य लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा प्रक्रिया है.
विदेश दौरों पर गाड़ियों को ढकने की क्या है वजह?
शी जिनपिंग के मलेशिया दौरे के दौरान भी उनकी गाड़ियों को इसी तरह कवर में ले जाया गया था. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब कोई शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष विदेश यात्रा करता है, तो उसके आधिकारिक वाहन विशेष मालवाहक (कार्गो) विमानों से अलग से लाए जाते हैं.
एयरपोर्ट पर विमान से उतारते समय, फ्लैटबेड कैरियर पर लादते समय या काफिले में शामिल करने से पहले इन बेहद संवेदनशील और बुलेटप्रूफ वाहनों को धूल, प्रतिकूल मौसम, आकस्मिक खरोंच और अनावश्यक नजरों से बचाने के लिए भारी सुरक्षात्मक कवर में रखा जाता है.
'हॉन्गकी N701': चीन की सबसे सुरक्षित 'सुपरकार'
शी जिनपिंग जिस राजकीय लिमोसिन में सफर करते हैं, उसका नाम 'हॉन्गकी N701' (Hongqi N701) है. इसका निर्माण चीन की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता एफएडब्ल्यू (FAW) द्वारा किया गया है. वर्ष 1958 में स्थापित हॉन्गकी ब्रांड लंबे समय से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आधिकारिक राजकीय समारोहों के लिए बेहद सुरक्षित गाड़ियां तैयार करता रहा है.
एन701 पूरी तरह से बख्तरबंद और अभेद्य सुरक्षा प्रणाली से लैस है, जिसे विशेष रूप से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए कड़े मानकों पर डिजाइन किया गया है.
चीन में बनी गाड़ियां ही इस्तेमाल करते हैं शी जिनपिंग
शी जिनपिंग हमेशा से विदेशी दौरों पर अपने देश में निर्मित वाहनों के इस्तेमाल की वकालत करते रहे हैं. साल 2012 में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि चीनी नेताओं का विदेशी कारों में बैठना उचित नहीं लगता और वे अपनी घरेलू लिमोसिन का ही उपयोग करना पसंद करते हैं. दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भी विभिन्न बैठकों में शी जिनपिंग इसी स्वदेशी हॉन्गकी N701 लिमोसिन से आवाजाही करेंगे.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates in Hindi : भारत मंडपम पहुंचे PM मोदी, कुछ ही देर में होगा ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए