Video : रेड सी में बढ़ा खतरा, सऊदी के 2 ऑयल टैंकरों पर हूती का हमला, मिसाइल लगने से 'एन्सेलिया' में आग

Updated:
विज्ञापन

हूती विद्रोहियों का हमला (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी हिस्से से गुजरने वाले जहाजों पर अटैक किया है. हमले के बाद का वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार (23 जुलाई) सुबह-सुबह दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाकर हमला किया है. वहीं, समुद्री सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सागर में सऊदी झंडे वाले तेल टैंकर 'एन्सेलिया' पर हमला हुआ है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने समुद्री सुरक्षा सूत्रों के हवाले के हवाले से ये खबर  दी है.

विज्ञापन

हूती विद्रोहियों ने जिन दो तेल टैंकरों पर हमला करने का दावा किया है, उनके नाम 'एन्सेलिया' और 'लैला' हैं. हूती संगठन का कहना है कि ये दोनों जहाज उसकी ओर से सऊदी अरब पर लगाए गए समुद्री प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहे थे. विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने इन टैंकरों पर कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला किया.

हमले के बाद जहाज से मदद की लगाई गुहार

समुद्री सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, सऊदी अरब के जिजान बंदरगाह के पास लाल सागर में मौजूद 'एन्सेलिया' तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ. हमले के बाद जहाज से मदद की गुहार लगाई गई. बताया गया कि टैंकर में आग लग गई थी और उसे बचाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं. The Hormuz Report @HormuzReport नाम के एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह हमले के बाद का है. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई  है.


ये भी पढ़ें: ईरान पर 12वीं रात अमेरिकी एयरस्ट्राइक : ट्रंप बोले- पीछे नहीं हटेंगे, तेहरान ने दी खुली धमकी

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा कंपनी वैनगार्ड ने बताया कि सऊदी अरब के झंडे वाले तेल टैंकर 'एन्सेलिया' पर हमला किया गया. यह हमला लाल सागर में सऊदी अरब के अल शुकैक इलाके से करीब 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हुआ. हमले में मिसाइल जैसी किसी चीज ने टैंकर के दाहिने हिस्से को निशाना बनाया. इस हमले में किसी के घायल होने की खबर फिलहाल नहीं है.

हूती विद्रोहियों ने समुद्री नाकेबंदी का किया ऐलान

हूती विद्रोहियों ने सोमवार (20 जुलाई)को लाल सागर में सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया था. उनका कहना है कि इससे सऊदी आने-जाने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित होगी और दुनिया भर में तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है. हूती ने दावा किया कि चेतावनी के बाद करीब 10 जहाज अपना रास्ता बदलकर लौट गए. हालांकि, इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola