औरंगाबाद के कुटुंबा विधायक ललन राम ने मुख्यमंत्री से की तीन सरकारी कॉलेज खोलने की मांग, हनेया में कन्या हाई स्कूल की भी मांग

Author Ambuj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपते कुटुंबा विधायक | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपते कुटुंबा विधायक

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए विधायक ललन राम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने तीन नए सरकारी स्नातक महाविद्यालयों और हनेया में कन्या उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग रखी है. इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा सुलभ होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Aurangabad News: कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर विधायक ललन राम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन नए सरकारी स्नातक महाविद्यालय खोलने की मांग की.

विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में औरंगाबाद जिले के हाई स्कूल प्राचीन गढ़ कुटुंबा, नवीनगर प्रखंड के रामनगर अथवा टंडवा पंचायत तथा देव प्रखंड के दुलारे पंचायत में एक-एक सरकारी स्नातक महाविद्यालय स्थापित करने की मांग रखी है.

जंगली और पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक ने बताया कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र झारखंड सीमा से सटा हुआ जंगली और पहाड़ी इलाका है. नवीनगर में मात्र एक सरकारी स्नातक महाविद्यालय होने के कारण टंडवा और रामनगर क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी दूरी तय कर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है.

उन्होंने बताया कि कुटुंबा में केवल एक मान्यता प्राप्त महाविद्यालय होने के कारण सभी विद्यार्थियों का नामांकन संभव नहीं हो पाता है. संसाधनों की कमी के कारण गरीब परिवारों के कई छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं.

दुलारे पंचायत में कॉलेज खुलने से छात्राओं को मिलेगा लाभ

विधायक ने देव प्रखंड के दुलारे पंचायत में भी सरकारी स्नातक महाविद्यालय खोलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र काफी सुदूर ग्रामीण इलाका है. यहां से प्रखंड और जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है.

मुख्यमंत्री ने विधायक की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. विधायक की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में कॉलेज स्थापना की उम्मीद जगी है.

हनेया मध्य विद्यालय को कन्या उच्च विद्यालय बनाने की मांग

विधायक ललन राम ने मुख्यमंत्री का ध्यान मध्य विद्यालय हनेया को कन्या उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की ओर भी आकृष्ट कराया.

उन्होंने कहा कि हनेया और आसपास के गांवों में उच्च विद्यालय नहीं होने के कारण छात्राओं को 8 से 10 किलोमीटर दूर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है. लंबी दूरी और आवागमन की परेशानी के कारण कई छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं.

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हनेया मध्य विद्यालय को कन्या उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करना जरूरी है.

रसलपुर हाई स्कूल की मांग भी वर्षों से लंबित

विधायक ने मध्य विद्यालय रसलपुर को भी उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग दोहराई. उन्होंने बताया कि यह मांग काफी समय से लंबित है और इस मुद्दे को कई बार विधानसभा में भी उठाया जा चुका है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर से विभाग को कई बार प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद अब तक विद्यालय का उत्क्रमण नहीं हो पाया है. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन