औरंगाबाद : सांप ने डंसा तो मारकर डिब्बे में बंद किया, फिर परिवार संग पहुंचा अस्पताल, बच गई जान

Updated:
विज्ञापन

सांप को डिब्बे में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में सांप के काटने पर युवक ने दिखाई बहादुरी, सांप को मारकर डिब्बे में बंद किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा. समय पर इलाज से बची युवक की जान.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के आट गांव में सांप के डसने के बाद एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को मार दिया और उसे डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया. युवक की पहचान उक्त गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

औरंगाबाद की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष कुमार गांव से अपने घर लौट रहा था. घर के समीप पहुंचते ही अचानक उसका पैर सांप के ऊपर पड़ गया. इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने पैर में डस लिया. डसने का एहसास होते ही मनीष को समझ में आ गया कि उसे सांप ने काट लिया है. उसने घबराने के बजाय तत्काल सांप को पकड़कर मार दिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर लिया.

इसके बाद मनीष सांप को लेकर अपने घर पहुंचा और अपनी मां बिंदा देवी व दो भाइयों को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद परिजन कुछ देर के लिए घबरा गये, लेकिन मनीष ने उन्हें समझाया कि समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचना जरूरी है. इसके बाद वह अपनी मां और दोनों भाइयों के साथ निजी वाहन से  सदर अस्पताल पहुंचा.

अस्पताल पहुंचने के बाद मनीष ने चिकित्सकों को डिब्बे में बंद सांप दिखाया और पूरी घटना की जानकारी दी. चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया और आवश्यक इंजेक्शन दिया. इलाज के बाद मनीष ने बताया कि फिलहाल उसे किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही है और उसकी स्थिति सामान्य है.

अस्पताल पहुंचने से बची जान

मनीष ने कहा कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद करने के बजाय तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचायी जा सकती है.

वहीं मनीष की मां बिंदा देवी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह काफी घबरा गयी थीं. हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने बेटे का उपचार शुरू कर दिया और उसकी स्थिति सामान्य देखकर उनकी चिंता कुछ कम हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन