जेठ जतरा हमारे पुरखों की अमूल्य धरोहर : विधायक

जेठ जतरा हमारे पुरखों की अमूल्य धरोहर : विधायक
भरनो. भरनो प्रखंड के डहुटोली गांव में कल्याणपुर, डहुटोली, पिपरटोली और अमलिया गांव के सात पड़हा के तत्वावधान में जेठ जतरा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जिग्गा सुसारन होरो मौजूद थे. उनका स्वागत आयोजन समिति ने पारंपरिक रीति-रिवाज और आदिवासी संस्कृति के अनुसार किया. जतरा के दौरान विभिन्न गांवों से आये खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत प्रस्तुत किये. मांदर की थाप और लोक गीतों पर झूमते ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार परिचय दिया. विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि जेठ जतरा हमारे पुरखों की अमूल्य धरोहर है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है. उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी से अपनी भाषा, संस्कृति व परंपराओं को संजोये रखने का आह्वान किया. विधायक ने जतरा में शामिल सभी खोड़हा दलों को अपनी ओर से एक-एक दरी भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर थानेदार संतोष कुमार सिंह, झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंचू उरांव, ग्राम प्रधान घसिया पहान, ज्ञानी मुंडा, संजय उरांव, चंद्रदेव उरांव, मंगरा उरांव, सलेंद्र उरांव, मनोज उरांव, जेवियर उरांव, सुनील उरांव आदि उपस्थित थे.
घर पर गिरा पेड़, क्षतिग्रस्त
घाघरा. चुंदरी ईचा नवाटोली निवासी राजकेश्वर उरांव ने अंचलाधिकारी सुशील कुमार खाखा को हस्त लिखित आवेदन सौंप कर आंधी-तूफान से हुए नुकसान के मुआवजा की गुहार लगायी है. पीड़ित के अनुसार मंगलवार की देर रात आये भीषण तूफान में उसके निर्माणाधीन घर के ऊपर एक विशालकाय करंज का पेड़ गिर गया, जिससे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और छत की ढलाई के कई हिस्से टूट गये हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










