15 लोग भाग गये थे, प्रशासन ने 10 लोगों को घर से पकड़कर क्वारेंटाइन में रखा
शहर के विज्ञान भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गये क्वारेंटाइन केंद्र से दो दिन पहले 15 लोग भाग गये थे. ये लोग दूसरे राज्य गये थे. स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा था.
गुमला : गुमला शहर के विज्ञान भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गये क्वारेंटाइन केंद्र से दो दिन पहले 15 लोग भाग गये थे. ये लोग दूसरे राज्य गये थे. स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा था. परंतु यहां खाने पीने की व्यवस्था नहीं रहने कारण सभी 15 लोग भाग गये थे. इस समाचार को प्रभात खबर ने प्रकाशित किया और प्रशासन को इससे अवगत कराया. समाचार छपने के बाद गुमला प्रशासन हरकत में आयी. इसके बाद प्रशासन क्वारेंटाइन से भागे सभी लोगों की तलाश शुरू की. गुरुवार व शुक्रवार को प्रशासन ने 10 लोगों को खोज निकला और उन्हें उनके घर से पकड़ा. इसके बाद गुमला पुलिस की पहल पर सभी 10 लोगों को क्वारेंटाइन में लाकर रखा गया. कई ऐसे मजदूर हैं जो घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं. क्वारेंटाइन से भागने के बाद मजदूर 15 से 20 किमी पैदल चलकर अपने घर पहुंचे थे. परंतु प्रशासन ने 10 लोगों को पकड़ लिया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पांच लोगों अभी भी क्वारेंटाइन से फरार हैं. जिनकी प्रशासन तलाश कर रही है.
पुलिस की परेशानी बढ़ी
प्रशासन की लापरवाही के कारण क्वारेंटाइन से 15 लोग भाग गये. इसके बाद इन्हें पकड़कर वापस क्वारेंटाइन में भर्ती कराने की जिम्मेवारी गुमला थाना की पुलिस को सौंपी गयी. इससे गुमला पुलिस की परेशानी बढ़ गयी. हालांकि गुमला थानेदार शंकर ठाकुर खुद गांवों में पहुंचकर भागे लोगों को पकड़कर क्वारेंटाइन में लाकर पुन: भर्ती कराया है. थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया कि मरवा गांव के भी तीन लोग थे. जिन्हें शुक्रवार की अहले सुबह घर में जाकर पकड़ा गया और क्वारेंटाइन में भर्ती कराया गया.
पानी व शौचालय की व्यवस्था
प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद प्रशासन ने विज्ञान भवन के क्वारेंटाइन केंद्र में पानी व शौचालय की व्यवस्था की. बेकार पड़े शौचालय को ठीक कराया गया. वहीं नगर परिषद द्वारा टैंकर से सुबह शाम पानी दिया जा रहा है. वहीं खाने की भी व्यवस्था की जा रही है. ऐसे क्वारेंटाइन में आये लोगों ने कहा कि अगर इसबार भी खाने पीने की समस्या हुई तो भाग जायेंगे और इसके बाद नहीं लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










