गुमला में रिश्तों का खून, मां-बाप भाई को करते थे ज्यादा प्यार, तो 14 साल की बहन ने पत्थर से कूचकर ली जान

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गुमला पुलिस का लोगो, Pic Credit- Facebook

Gumla Crime News: गुमला के रायडीह पुलिस ने 7 वर्षीय नवीन कुमार सिंह हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा कर दिया है. 14 वर्षीय सगी बहन ने ईर्ष्या में भाई की गला दबाकर हत्या की है. पढ़ें, बहन किस वजह से अपने ही भाई की जान ली?

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla Crime News, गुमला : गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कांसीर जामटोली गांव में सात वर्षीय मासूम नवीन कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पूरी तरह सुलझा लिया है. इस हत्याकांड में मृतक मासूम की अपनी ही 14 वर्षीय सगी नाबालिग बहन मुख्य आरोपी निकली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या को अंजाम देने वाली बहन को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे बाल सुधार गृह (रिमांड होम) भेज दिया है. गौरतलब है कि बीते 15 जून को कांसीर जामटोली गांव के रहने वाले हेमंत कुमार सिंह के 7 साल के बेटे नवीन कुमार सिंह का लथपथ शव गांव के ही पास के जंगल से बरामद किया गया था. मासूम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था. घटना की गंभीरता को देखते हुए रायडीह पुलिस ने तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और मामले की जांच शुरू की.

क्यों बनी सगी बहन जान की दुश्मन?

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान (Inquiry) के दौरान टीम ने कई अलग-अलग पहलुओं पर बारीकी से अपनी जांच केंद्रित की. परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसके बाद संदेह की सुई मृतक की 14 वर्षीय बड़ी बहन की तरफ घूमने लगी. जब पुलिस ने महिला विंग और मनोवैज्ञानिक तरीके से किशोरी से गहन पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक सच को छुपा नहीं सकी और फूट-फूट कर रोते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में आरोपी किशोरी ने जो वजह बताई, वह किसी को भी डराने के लिए काफी है. उसने बताया कि उसे हमेशा से ऐसा महसूस होता था कि घर के सभी लोग उसके छोटे भाई नवीन को उससे कहीं ज्यादा प्यार और अहमियत देते हैं. भाई की हर जिद पूरी की जाती है, जबकि उसे छोटी-छोटी बातों पर हमेशा डांट-फटकार सुननी पड़ती थी. धीरे-धीरे इस उपेक्षा ने उसके बाल मन में अपने ही सगे भाई के प्रति गहरी नफरत, नाराजगी और ईर्ष्या (Jealousy) का रूप ले लिया.

Also Read: सरायकेला के मो शमीम ने योग से दिया किडनी रोग को मात, अब पूरी तरह हैं स्वस्थ

घुमाने के बहाने जंगल ले गई फिर कर डाली हत्या

आरोपी बहन ने पुलिस के सामने वारदात की पूरी कहानी बयां करते हुए स्वीकार किया कि 15 जून को वह अपने छोटे भाई नवीन को बहला-फुसलाकर गांव के पास वाले घने जंगल की ओर ले गई. इसके बाद जंगल में सन्नाटा देखकर उसने अचानक अपने भाई पर हमला कर दिया फिर बेरहमी से उसका गला दबाकर उसे मार डाला. इतने से भी जब उसका दिल नहीं भरा, तो शव की पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की नीयत से उसने पास पड़े एक भारी पत्थर से मासूम के सिर और चेहरे को बुरी तरह कूचल दिया. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद वह चुपचाप जंगल से अकेले घर लौट आई. इसके बाद बिल्कुल सामान्य व्यवहार करने लगी, ताकि माता-पिता या ग्रामीणों में से किसी को भी उस पर रत्ती भर भी शक न हो. एक मासूम बच्चे की इस तरह बेरहमी से हुई हत्या से पूरा गांव पहले से ही सदमे में था, लेकिन जब पुलिसिया जांच के बाद असली कातिल का चेहरा सामने आया, तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस भाई की कलाई पर बहन राखी बांधती है, वही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी. इधर, रायडीह पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोरी को किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के तहत कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

Also Read: गुमला में डबल मर्डर से सनसनी! कलयुगी बेटे को पिता ने टांगी से काटा, अकेली वृद्ध महिला की हत्या

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola