आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद, डीसी बोलें गंभीरता से जांच कर शिकायतों का निवारण करें
समस्या सुनते डीसी | Prabhat Khabar Network
गुमला में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी दिलेश्वर महतो ने अधिकारियों को आवेदनों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया है.
गुमला. उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपने व्यक्तिगत समस्याओं व जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को ले उपायुक्त को आवेदन देकर निराकरण की मांग की.
इस दौरान उपायुक्त ने एक-एक सभी आवेदकों की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना. इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवेदकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है.
उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक आवेदनों की गंभीरता से जांच कर शिकायतों के निस्तारण करने तथा योग्य लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने की बात कही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए