फुटबॉल टूर्नामेंट: जीटी-11 घाघरा थाना ने जेएसजी घाघरा ए को हराया
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
घाघरा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जीटी-11 घाघरा थाना ने जेएसजी घाघरा ए को एक गोल से मात दी.
घाघरा. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नवयुवक सरना संचालन समिति के बैनर तले घाघरा उवि के मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, समाजसेवी अनिरुद्ध चौबे, आदित्य भगत, समिति अध्यक्ष समीर भगत, दिलबहार अंसारी, पंसस सीमा देवी, शीला रानी समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
उद्घाटन मैच जेएसजी घाघरा ए और जीटी-11 घाघरा थाना के बीच खेला गया, जिसमें जीटी- 11 घाघरा की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की. थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास का मुख्य साधन है.
समिति अध्यक्ष समीर भगत ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 15 अगस्त को होगा, जिसके साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू उपस्थित रहेंगे. मौके पर पहान चंदर उरांव, बाल किशुन भगत, तेज नारायण भगत, गौतम धारा मिंज, सुफल उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










