खगड़िया के गोगरी में नशे में धुत बेटे ने मां को मारी गोली, गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Khagaria Crime News: खगड़िया के गोगरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. नशे में धुत एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां को गोली मार दी.

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट

Khagaria Crime News: खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र के छोटी मलिया गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी मां को गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

खाना खाने के बाद सो रही थी मां, तभी हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, छोटी मलिया निवासी विलास यादव की पत्नी रानी देवी शनिवार रात करीब 11.15 बजे खाना खाकर घर में सो रही थीं. इसी दौरान उनका पुत्र अंकज कुमार कथित रूप से नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से विवाद करने लगा.

परिजनों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर अंकज कुमार ने देसी कट्टा निकालकर गोली चला दी. गोली रानी देवी की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं.

Khagaria Crime News: गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया.

पटना: ” खान जो है वह खुद ही फर्जी है…” खान सर पर तेज प्रताप का यह बयान हुआ खूब वायरल.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अंकज कुमार की तलाश में छोटी मलिया और शिशवा समेत आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Also Read: NEET री-एग्जाम आज: बिहार में 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 1500 बसों में मुफ्त सफर, जानें और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन