ड्रग तस्करों पर हुई छापेमारी, मिली पिकासो की दुर्लभ पेंटिंग, फ्रेंच पुलिस भी रह गई हैरान

Updated:
विज्ञापन

फ्रांसीसी पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर. फोटो- कैनवा.

France Pablo Picasso Painting: फ्रांस में ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस छापेमारी के दौरान पाब्लो पिकासो की एक असली पेंटिंग बरामद हुई. अधिकारियों ने चोरी और चोरी के सामान रखने को लेकर अलग जांच शुरू की है.

विज्ञापन

France Pablo Picasso Painting: एक अपराध के चक्कर में की गई पुलिसिया कार्रवाई में दूसरी कीमती चीज बरामद हो जाए. यह दुर्लभ मामलों में ही होता है. ऐसा ही कुछ रेयर केस फ्रांस में देखने को मिला. जब फ्रांसीसी पुलिस ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान ऐसा खुलासा हुआ, जिसने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया. पेरिस के पास की गई छापेमारी में पुलिस को मशहूर स्पेनिश कलाकार पाब्लो पिकासो की एक पेंटिंग मिली है. अब इस मामले में पुलिस ने अलग जांच शुरू कर दी है. 

यह छापेमारी सोमवार को पेरिस के पूर्व में स्थित शांपिनी-सुर-मार्न इलाके में की गई थी. फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन ने सबसे पहले इस कार्रवाई की जानकारी दी थी. पुलिस ने छापेमारी के दौरान पिकासो की पेंटिंग के अलावा गांजे की रेजिन, महंगे कपड़ों का संग्रह और हजारों यूरो की नकदी भी बरामद की.

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों ने जांच के बाद पुष्टि की है कि बरामद पेंटिंग वास्तव में पाब्लो पिकासो की असली कलाकृति है. हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह कौन सी पेंटिंग है और इसकी कीमत कितनी है.

गिरफ्तार चोरों की अदालत में हुई पेशी

इस मामले में शुक्रवार को चार लोगों को अदालत में पेश किया गया. उनकी पेशी ड्रग तस्करी से जुड़ी जांच के तहत हुई तत्काल सुनवाई के लिए की गई थी. फ्रांस के क्रेतेय स्थित सरकारी कार्यालय ने शनिवार को इस मामले की पुष्टि की. 

अधिकारियों के मुताबिक, यह कलाकृति एक सामान्य तलाशी अभियान के दौरान मिली, जो पहले से चल रही ड्रग तस्करी की जांच का हिस्सा था. अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी के बाद चोरी और चोरी के सामान को रखने से जुड़ी एक अलग जांच शुरू कर दी गई है.

फ्रांस में बढ़ता ड्रग तस्करी का संकट

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब फ्रांस में ड्रग तस्करी एक बड़ी सुरक्षा चुनौती बनती जा रही है. देश में ड्रग नेटवर्क तेजी से फैल रहे हैं और कई शहरों में संगठित अपराध से जुड़ी हिंसा बढ़ी है. आधिकारिक फ्रांसीसी गृह मंत्रालय और यूरोपोल के आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में कोकीन, एक्स्टेसी और सिंथेटिक ड्रग्स की जब्ती में 120 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें:- यूरोपीय जंगलों के ‘राजकुमार’ पर भेड़ियों का हमला, कैमरे में दिखा दुर्लभ शिकार का प्रयास; Video

ये भी पढ़ें:- मौत से चंद कदम दूर, फिर भी रोज 12 घंटे काम कर रहा चीन का ये बिजनेसमैन; दूसरों की जान बचाने के मिशन में लगा

ड्रग तस्करों के बीच वर्चस्व का अड्डा बन रहा फ्रांस

फ्रांस का बंदरगाह शहर मार्सेई लंबे समय से ड्रग गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का केंद्र रहा है. यहां ‘डीजेड माफिया’ जैसे संगठित गिरोह और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय बताए जाते हैं, जिनके संबंध मैक्सिकन ड्रग कार्टेल तक होने का दावा किया जाता है.

ड्रग हिंसा का असर अब समाज के दूसरे हिस्सों तक भी पहुंच रहा है. ड्रग विरोधी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने और नाबालिगों को गिरोहों में शामिल करने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं. इस बढ़ती चुनौती को देखते हुए फ्रांस ने पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है. सरकार ने बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाने के साथ-साथ संगठित अपराध से निपटने के लिए एक विशेष राष्ट्रीय अभियोजन कार्यालय (PNACO) भी बनाया है, जिसका उद्देश्य ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क को खत्म करना है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola